{"_id":"680934fb0fbc5171c606d144","slug":"terrorist-effigy-burnt-in-protest-against-pahalgam-attack-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125056-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहलगाम हमले के विरोध में जलाया आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहलगाम हमले के विरोध में जलाया आतंकवाद का पुतला
Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
बिधूना। कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। बिधूना कस्बा इकाई ने आक्रोश प्रकट करते हुए आतंकियों का पुतला दहन किया। आतंकवाद के खिलाफ में नारेबाजी की।
इस विरोध प्रदर्शन में कस्बा के भगत सिंह चौराहे पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में विभाग के सह संयोजक आयुष शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर मंत्री ऋषभ तिवारी ने हमले की कड़ी निंदा की। परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर सत्यम वर्मा, सूरज त्रिपाठी, गोपाल तोमर, करन चौरसिया, नितिन शुक्ला, अनु सक्सेना, देव पोरवाल, अभिनव भदौरिया, नितिन गुप्ता, सनी कुमार, अन्नू सक्सेना, सुजल सिंह, अमन सक्सेना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने पहलगाम घटना की निंदा की
औरैया। सदर तहसील में राजस्व अधिवक्ता संघ की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के अध्यक्ष शेखर मिश्रा के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। इस जघन्य अपराध को लेकर आतंकियों को जल्द से जल्द मौत के घाट उतारे जाने की मांग रखी गई। (संवाद)
आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
औरैया। डिस्टि्रक बार एसोसिएशन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आलोचना की। साथ ही निंदा करते शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में एसोसिएशन ने जिला जज को मांगपत्र देकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान भी किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी व महामंत्री शैलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी। कहा कि इस घटना से पूरा देश आहत है। अधिवक्ताओं ने कहा कि 24 अप्रैल को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बताया कि शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। (संवाद)