{"_id":"62b4afd4fba3267fee6f588d","slug":"tender-process-stuck-on-dm-s-recommendation-people-are-thirsty-auraiya-news-knp7039359196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की संस्तुति पर अटकी टेंडर प्रक्रिया, लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की संस्तुति पर अटकी टेंडर प्रक्रिया, लोग प्यासे
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के आंबेडकर नगर मोहल्ले में बने नलकूप का रीबोर न होने से 26 मई की शाम से पेयजल संकट बना है। अब रीबोर के लिए प्रस्ताव की फाइल जिलाधिकारी के यहां संस्तुति के लिए पड़ी है। जिम्मेदार जिलाधिकारी से संस्तुति मिलने के बाद रीबोर के लिए टेंडर कराने की बात कह रहे हैं।
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला आंबेडकर नगर में बनी पानी की टंकी से 26 मई की शाम से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे आर्य नगर, राजीव नगर, आंबेडकर नगर, आजाद नगर, गांधी नगर मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित होने पर नगर पंचायत प्रशासन ने ग्वालियर, भिंड व इटावा से मिस्त्री बुलवाकर टंकी की बोरिंग चेक कराई पर सफलता नहीं मिली।
डीएम के निर्देश पर आठ जून को उत्तर प्रदेश जल निगम कार्यालय इटावा से एक्सईएन आरके यादव ने टीम के साथ आंबेडकर नगर पहुंचकर टंकी की बोरिंग का निरीक्षण किया। 10 जून को रीबोर की स्वीकृति पास कर 43 लाख 86 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार कर नगर पंचायत को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसके बावजूद 16 जून तक फाइल डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के पास नहीं पहुंची। जिससे रीबोर की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब नगर पंचायत ने जिलाधिकारी के यहां संस्तुति के लिए फाइल भेजी दी है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सोमवार तक संस्तुति मिल जाएगी, इसके बाद टेंडर प्रक्रिया कराकर रीबोर कराया जाएगा।
राज्यसभा सांसद के आश्वासन के बाद भी संवेदनहीन अधिकारी
नगर पंचायत के मीटिंग हाल का शुभारंभ करने 10 जून को पहुंची राज्यसभा सांसद गीता शाक्य से स्थानीय लोगों ने पेयजल की समस्या बताई थी। तब सांसद ने तत्काल अधिकारियों को समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। दो सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकारी गंभीर नजर नहीं आए और अभी तक डीएम से संस्तुति नहीं मिल सकी।