फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature dropped due to rain, humidity increased uneasiness

Auraiya News: बारिश से तापमान में गिरावट, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Tue, 25 Jun 2024 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, humidity increased uneasiness
औरैया। दो दिन से हल्की बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। मंगलवार सुबह जहां चटक धूप खिली तो कुछ घंटे बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर में लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, लेकिन देर शाम तक उमस से लोग खासे परेशान नजर आए।
विज्ञापन

दो दिनों से हल्की-फुल्की बारिश के बाद काफी हद तक लोगों को राहत मिली है, लेकिन उमस ने हाल बेहाल कर दिया है। आवागमन कर रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों के पसीने छूटते रहे। बुजुर्गों को काफी हद तक परेशानी हुई। मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान सड़कों पर काफी हद तक वाहनों का आवागमन थम गया।
विज्ञापन

कुछ लोग बारिश में भीगते हुए नजर आए। पिछले डेढ़ माह से जारी भीषण गर्मी के बीच मानसूनी बारिश ने अधिकतम तापमान में गिरावट लाते हुए अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 28 डिग्री पर पहुंचा दिया। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि बुधवार से झमाझम बारिश के आसार हैं। इसके अनुसार धान की नर्सरी को सुरक्षित कर लें। ज्यादा सिंचाई से बचें। उमस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed