फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature crosses 43, people are in bad condition due to heat

Auraiya News: पारा 43 के पार, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 43, people are in bad condition due to heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सूरज की तपिश से तापमान लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को पारा अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। पूरे दिन रही तेज धूप के कारण लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल रहा। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखे।
शुक्रवार की सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला। आलम यह रहा कि दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं रात के समय का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अनंत कुमार ने बताया कि तापमान में अभी बढ़ोतरी के आसार है। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखे। दोपहर के समय जहां सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राहगीर छांव व पानी तलाशते दिखे। सड़कों पर दिखे लोगों ने अंगोछे का सहारा ले रखा था। इधर भीषण गर्मी में कूलर से भी निजात नहीं मिल रही। अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार लू के थपेड़ों के कारण लोग दिन के समय घरों से नहीं निकले। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से घर लौटते बच्चों को उठानी पड़ी।

ग्रामीण क्षेत्रों में युवा गर्मी से निजात के लिए नहरों व बंबों में बहते पानी में डुबकी लगाते नजर आ रहे है। काफी देर उसमें अठखेलियां कर गर्मी से निजात पाने का प्रयास करते देखे जा रहे है। दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के चलते पूरे दिन बाजार में सन्नाटा देखने को मिल रहा है। शाम के समय ही ग्राहक नजर आते हैं। उसमें उनकी संख्या न के बराबर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed