फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature at 37 degrees; humidity rises due to lack of rain.

Auraiya News: तापमान 37 डिग्री, बारिश न होने से बढ़ी उमस

Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Temperature at 37 degrees; humidity rises due to lack of rain.
फोटो-33- खेतों में धान की रोपाई करते किसान।संवाद
बिधूना। क्षेत्र में बारिश न होने और उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन के साथ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार महज सात किलोमीटर प्रति घंटा रहने से उमस और अधिक महसूस हुई।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पिछले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था है, वे महंगे डीजल और बिजली खर्च कर खेतों में पानी भरकर रोपाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जिनके पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। उधर, उमस भरी गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में जी मिचलाना, चक्कर आना, त्वचा रोग, दस्त और उल्टी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed