फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   temp reached 42 degrees

42 डिग्री पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 16 Apr 2016 11:44 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 16 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
temp reached 42 degrees
अपने बेटे के लू से बचाती मां - फोटो : amar ujala beuro
तेज धूप और गर्म हवाओं से जिले के लोग बेहाल हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शरीर को झुलसा देने वाली धूप से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 14 दिनों तक गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। उन्होंने गर्म हवाओं से अपने पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


धूप और गर्म हवाओं से शनिवार को सभी बेहाल दिखे। हालत यह है कि हाईवे पर भी दोपहिया वाहनों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। गर्मी और लू से दैनिक मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वालों पर मुसीबत आन पड़ी है। गर्मी के कारण वह काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं स्कूलों में बुरा हाल है। सुबह 11 बजते ही ठेलिया लगाने वालों को अपना रोजगार समेटना पड़ रहा है। टेंपो, मैजिक और बस चालकों को सवारियां भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


इधर आसमान में हल्के बादल उमड़ते देख किसानों की परेशानी बढ़ी नजर आई। औरैया के मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ने बताया कि किसान भाई अभी परेशान न हो। 14 दिनों तक मौसम खुला रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। फिर भी वह लापरवाही न करें, खेतों पर पड़ा अपना अनाज समेट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं का करें बचाव
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. चंदन कुमार ने बताया कि पशुओं को खुले में न बांधे। जिससे उन्हें सीधी हवा लगे। पशुओं को बांधने के स्थान पर एक साइड से जूट का बोरा भी लगा दें। उसे पानी से ठंडा करते रहे। जिससे पशु गर्मी में ज्यादा गर्म न होने पाए। पशु के शरीर में पानी की कमी न होने दें।


अस्पतालों में मरीज बढ़े
औरैया। उमस भरी गर्मी और लू से बीमारी भी तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में लाल दाने, हीट स्ट्रोक व संक्रमण से ग्रसित मरीज बढ़े है। डा. अरुण कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी में खानपान में संयम रखें। भरपेट भोजन न करें। पानी खूब पिएं। बासी भोजन से बचें। कटे-फटे फलों का सेवन न करें। बच्चों को खाने से पहले व खाने के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत डालें। जरूरत के समय ही घर से बाहर निकलें।

इंसेट
अधिकतम तापमान-42.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-23.6 डिग्री सेल्सियस
हवा का वेग- 12 किलोमीटर प्रतिघंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed