फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager threatened to spoil her face with acid

Auraiya News: किशोरी को तेजाब से चेहरा खराब करने की दी धमकी

Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager threatened to spoil her face with acid
दिबियापुर। सहार क्षेत्र के ललऊ का पुर्वा गांव निवासी युवक ने दिबियापुर क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता साथ में नहीं गई तो युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। साथ ही तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह लगभग छह माह पूर्व सहार क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर गई थी। पास के गांव ललऊ का पुर्वा निवासी विकास उर्फ सार्थक से उसकी मुलाकात हुई। विकास ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया। रास्ते में घेरकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया कि डरा धमका कर विकास ने मौसी के घर बुलवाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने डर के कारण घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे साथ भाग चलने के लिए दबाव डालने लगा। जब पीड़िता ने साथ जाने से इंकार किया तो 17 मई को कुछ वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिए। फिर 21 मई को भी पीड़िता के कई अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। आरोपी फोन से धमकी दे रहा है कि पीड़िता के ऊपर तेजाब डालकर चेहरा जला देगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed