{"_id":"62acdc08225ad73afc27ccec","slug":"teenager-hurt-by-molestation-committed-suicide-by-hanging-auraiya-news-knp702887649","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ और मारपीट से क्षुब्ध नाबालिग ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ और मारपीट से क्षुब्ध नाबालिग ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने छेड़छाड़ और विरोध करने पर पीटने से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त पिता खेत पर और मां मायके गई थी। रात में घर लौटे पिता ने बेटी का शव फंदे पर लटके देखा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों व उनकी मां के खिलाफ लूटपाट, छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित पिता ने बताया कि पत्नी तीन दिन पहले मायके गई थीं। शुक्रवार शाम वह पर खेत चला गया। घर पर 15 वर्षीय बेटी थी। आरोप है कि मोहल्ले के युवक प्रदीप ने उससे घर में घुसकर छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो आरोपी के भाई सौरभ और उसकी मां मुन्नी देवी ने मारपीट कर घर में लूटपाट की। पीड़ित ने बताया कि प्रदीप और सौरभ पहले भी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं।
इसकी जानकारी पड़ोसियों से मिली। जब वह घर लौटा तो कमरे में साड़ी के फंदे से बेटी का शव लटका मिला। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ लूटपाट, छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं।