फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager cut off from goods train due to going viral on social media, dies

Auraiya News: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में मालगाड़ी से कट गया किशोर, मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager cut off from goods train due to going viral on social media, dies
दिबियापुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रेलवे ट्रैक पर रील बनाने में किशोर मालगाड़ी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों के अस्पताल ले जाने तक उसने दम तोड़ दिया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी कुंवर सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके चार बेटे दिबियापुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। कुंवर सिंह के साले शैलेश ने बताया कि उसका तीसरे नंबर का भांजा रमाकांत उर्फ सौरभ (15) शहर के सेंट सांईनाथ स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। छुट्टी के चलते वह उसके साथ घर से रेलवे ट्रैक की ओर घूमने गए थे। जहां से वह शौच क्रिया के लिए चला गया। वापस लौटकर आया तो भांजा मालगाड़ी से टकराकर बुरी तरह घायल हालत में पड़ा मिला। शैलेश ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों के घायल को अस्पताल ले जाने लगे जहां बीच रास्ते में ही रमाकांत ने दम तोड़ दिया। रमाकांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक किशोर सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए फफूंद स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास डीएफसी ट्रैक पर पहुंच गया। रील बनाने के दौरान कानों में लीड लगाए होने की वजह से वह तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी के हार्न को नहीं सुन सका। और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल होकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरा। दिबियापुर थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने की बात पर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed