{"_id":"685c40a58a44d1948800a4b6","slug":"teenage-girl-sleeping-outside-her-house-was-kidnapped-and-raped-report-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127863-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर के बाहर सो रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर के बाहर सो रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, रिपोर्ट
Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। एक गांव में घर के बाहर सो रही किशोरी का गांव के एक युवक के रिश्तेदार अनिल ने अपहरण कर दुष्कर्म किया।
आरोपी की बहन व अन्य रिश्तेदार किशोरी को वापस गांव लेकर आए और उसके परिजनों को जानकारी दी। मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी युवक ने बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 जून रात उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के सामने चारपाई पर सो रही थी। वह अन्य परिजनों के साथ बरामदे में सो रहा था।
रात करीब 11 बजे गांव के एक युवक का साला अनिल निवासी मूढ़ादेव सिकंदरा कानपुर देहात बेटी को बहलाकर गांव के बाहर ले गया। वहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी और बेटी को अपने गांव मूढ़ादेव ले गया। वहां भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले का पता चलने पर आरोपी अनिल की बहन व एक रिश्तेदार वहां से बेटी को लेकर गांव आए।
घर आने पर बेटी ने आपबीती बताई। मामले में सीओ अजीतमल एमपी सिंह, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गांव पहुंचकर पीड़िता व उसके परिजनों से पूछताछ की है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। (संवाद)