फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenage girl gives birth to a child after rape, accused sent to jail

Auraiya News: दुष्कर्म के बाद किशोरी ने जन्मा बच्चा, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 21 Mar 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl gives birth to a child after rape, accused sent to jail
औरैया। दो साल पहले लापता हुई किशोरी शुक्रवार को पुलिस को मिल गई। इससे पहले किशोरी बच्चे को जन्म दे चुकी थी।
विज्ञापन

मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को 15 अक्तूबर 2024 को गांव श्यामपुर अड्डा निवासी मोहित ले गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की। दो साल बाद दरोगा राजीव कुमार को किशोरी व आरोपी शुक्रवार को कस्बा स्थित दिबियापुर बाईपास के पास मिल गए। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। किशोरी के साथ उसकी सात माह की बेटी भी मिली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि किशोरी को उसकी बेटी के साथ नारी निकेतन भेजा गया है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत इटावा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed