{"_id":"6457fcafe549e80b7a030254","slug":"teen-got-electrocuted-from-ht-line-died-auraiya-news-c-12-1-220747-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एचटी लाइन से किशोर को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एचटी लाइन से किशोर को लगा करंट, मौत
Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीराबाद में टेंट खोलते समय एक लोहे का पाइप एचटी लाइन में छू गया। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
नसीराबाद निवासी शिव कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा अभिषेक (15) पुत्र सुनील निवासी परसुपुरा थाना बकेवर जिला इटावा पिछले चार साल से उसके साथ में रह रहा था। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे चिरूहूली में टेंट की दुकान किए मुईम खान उसके नाबालिग भतीजे को मजदूरी के लिए अपने साथ ले गया। चिरूहूली में अभिषेक टेंट में लगे लोहे के पाइप को खोल रहा था। तभी ऊपर से निकली एचटी लाइन से पाइप छू गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर की मौत के मामले में नामजद मुईम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।