{"_id":"676062803980c7a507027813","slug":"technical-problem-in-the-portal-old-people-returning-disappointed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120002-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पोर्टल में तकनीकी दिक्कत, निराश होकर लौट रहे वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पोर्टल में तकनीकी दिक्कत, निराश होकर लौट रहे वृद्ध
विज्ञापन
औरैया। समाज कल्याण विभाग का विभागीय पोर्टल न चलने की वजह से वृद्धजनों की समस्या बढ़ी है। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए स्थिति जानने व केवाईसी कराने के लिए ककोर मुख्यालय पहुंच रहे वृद्धजनों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एक सप्ताह से यह समस्या है।
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के तहत जिलेभर से अभी तक 73000 आवेदन समाज कल्याण विभाग में आ चुके हैं। शासन के निर्देश पर समय-समय पर इन पात्रों के सत्यापन का काम भी किया जा रहा है। वहीं, बैंक खातों से आधार का मिलान व ई-केवाईसी से लेकर अन्य कागजातों की प्रतिपूर्ति का काम विभागीय पोर्टल से किया जाता है।
पिछले एक सप्ताह से पोर्टल में तकनीकी दिक्कत सामने आ रही है। पोर्टल न चलने की वजह से रोजाना मुख्यालय पहुंच रहे वृद्धजनों के आवेदनों का काम ठंडे बस्ते में है। वृद्धजनों की दौड़ के बाद उन्हें निराशा हाथ लग रही है। रोजाना समाज कल्याण विभाग के कमरों के बाहर कतार में वृद्धजन इस आशा में बैठे नजर आ रहे हैं कि पोर्टल शुरू हो जाए। पेंशन न आने की वजह व इसके निस्तारण का काम पूरी तरह से बंद है। समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने बताया कि पोर्टल ठीक से नहीं चल पा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।