फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   team will check curruption in palika

नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को पांच सदस्यीय टीम गठित

Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
team will check curruption in palika
औरैया। नोडल अधिकारी/ प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम को सभासदों व लोगों ने पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था। नोडल अधिकारी के आदेश पर डीएम ने भ्रष्टाचार की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम पालिका में व्याप्त वित्तीय अनियमितता की जांच करेगी।
विज्ञापन

पांच सितंबर को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम/ नोडल अधिकारी अनिल कुमार तृतीय ने वार्डों का निरीक्षण किया था। इस दौरान चार पत्रों में नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

सभासदों और लोगों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नोडल अधिकारी के आदेश पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की ओर से पालिका प्रशासन के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। जिसमें अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, उप जिलाधिकारी औरैया, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त वाणिज्यकर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शिकायत की थी
सुभाष चौक में बैंक के बगल में नगर पालिका की ओर से बिना बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कराए सरकारी धन से दुकानों का निर्माण कराए जाने, अन्य दुकानों के दाखिल-खारिज व निर्माण की अनुमति में नियमों की अनदेखी कर निर्माण कराने के आरोप लगाए थे। इसके साथ नगर पालिका परिषद की ओर से 24 लाख 46 हजार रुपये का दुरुपयोग करने, नगर में 50 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को गलत तरीके से हस्तांतरण करना। टेंडर प्रक्रिया का नियमानुसार पालन किए बिना सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था आदि के सामान की खरीद करने की शिकायत नोडल अधिकारी से की गई थी।

नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने मुझे अध्यक्ष नामित कर पांच सदस्यीय टीम गठित की है। अगले सप्ताह समिति की बैठक बुलाकर जांच शुरू कराई जाएगी। -रेखा एस चौहान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed