{"_id":"614236d08ebc3eb6341b1a06","slug":"team-goes-to-demoish-encroachment-auraiya-news-knp652410885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे हटवाने पहुंची टीम, भड़के कब्जेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे हटवाने पहुंची टीम, भड़के कब्जेदार
विज्ञापन
- विमटामऊ में कब्जा हटवाते एसडीएम राशिद अली खान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर बुधवार को तहसील की टीम पुलिस बल के साथ कब्जा ढहाने विमटामऊ पहुंची। टीम को देखकर कब्जेदार भड़क गए। जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहकर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाया। बाद में टीम को अभियान बीच में छोड़कर लौटना पड़ा।
विमटामऊ के प्रधान हाकिम सिंह भदौरिया ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि भूमि संख्या 448/2, 398 सरकारी अभिलखों में ऊसर दर्ज है। इस जमीन पर नौगंवा के राधेश्याम, पूरन सिंह और श्रीनारायण झोपड़ी डालकर कब्जा करे हैं। उक्त लोगों ने पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इस बात की शिकायत प्रधान ने तहसील व थाने में भी की। प्रधान ने कब्जा हटवाने की मांग की थी। इस पर डीएम ने तहसील के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसडीएम राशिद अली खान पुलिस के साथ कब्जा हटवाने पहुंचे। टीम के पहुंचते ही कब्जेदारों ने विरोध शुरू कर दिया।
बात बढ़ती देखकर और पुलिस बल बुला लिया गया। महिलाएं पुलिस के सामने आ गईं। कब्जेदार श्रीनारायण, पूरन सिंह, राधेश्याम ने बताया कि इस जमीन पर वह 20 साल से रहते आ रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अगर उन्हें यहां से हटा दिया गया तो वह बेघर हो जाएंगे। इसके बाद भी टीम ने ग्राम समाज की जमीन पर कुछ जगह कब्जा ढहा दिया। जेसीबी चलती देखकर लोग आक्रोशित हो गए और परिजनों के साथ हंगामा करने लगे। घंटों पुलिस कर्मियों ने कब्जेदारों को समझाया। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर टीम पूरी तरह कब्जा ढहाए बगैर लौट आई। एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि कब्जे की जांच कर जगह चिह्नित कराई गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।