फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers' duty will also be taken online for evaluation

मूल्यांकन के लिए भी ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers' duty will also be taken online for evaluation
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए सभी स्कूलों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने के लिए विद्यालयों को डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा इस वर्ष परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता से आयोजित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई गई थी। इसके लिए सभी विद्यालयों से विभागीय पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा एकत्र किया गया था। परीक्षाओं के आयोजन के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लगाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा सभी विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर मालवीय ने बताया कि सभी विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा मांगा गया है।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए दो केंद्र जनता इंटर कालेज अजीतमल व पब्लिक इंटर कालेज बिधूना का प्रस्ताव बनाकर बोर्ड को भेजा गया है। शीघ्र ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed