{"_id":"6849cdbc31d49a2e66070a64","slug":"teacher-dies-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1147389-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में शिक्षक की मौत
Thu, 12 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में एक शिक्षक की बुधवार देर शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
सत्तेश्वर निवासी विभोर कुमार (34) जालौन के रमपुरा के विद्यालय में शिक्षक थे। बुधवार शाम साढ़े सात बजे एकाएक विभोर की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विभोर की कुछ समय पहले शादी तय कर सगाई हुई थी।
उधर, परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम के लिए मृतक के भाई का दिल्ली से आने का इंतजार हो रहा है। उसके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मामला साफ होगा।