फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teacher

शिक्षणेतर संघ की 20 इकाइयों का निर्विरोध निर्वाचन

Thu, 27 Aug 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
teacher
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया और जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल दुबे व मनोज गुप्ता ने जिले के डेढ़ दर्जन विद्यालयों का भ्रमण कर 20 इकाइयों का निर्विरोध गठन कराया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के मुताबिक नारायण इंटर कालेज असजना में राजवीर सिंह यादव अध्यक्ष, सुरेंद्र चंद्र शाक्य मंत्री, भारत सिंह कोषाध्यक्ष, राम दुलारी उत्तर माध्यमिक विद्यालय औतों में अजय सिंह अध्यक्ष, बृजेंद्र मंत्री बनाए गए। इसी तरह किसान विद्यापीठ इंटर कालेज दिलीपपुर रमेश चंद्र अध्यक्ष, राजकुमार मंत्री, जनता इंटर कालेज विरुहूनी में नृपेंद्र सिंह अध्यक्ष, चौधरी रघुनंदन सिंह इंटर कालेज राहतपुर में सुधीर कुमार पांडेय अध्यक्ष, जय शंकर पाठक मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह श्याम लाल विद्यामंदिर इंटर कालेज रुरुखुर्द में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, अवधेश कुमार मंत्री, जिला पंचायत उत्तर माध्यमिक विद्यालय रुरुगंज में चंद्रभान सिंह अध्यक्ष, अमित कुमार मंत्री, कुं हनुमंत सिंह इंटर कालेज बेला में मुंशीलाल अध्यक्ष, रविंद्र सिंह मंत्री, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार में त्रिविक्रम पांडेय अध्यक्ष, उमेश कुमार मंत्री बनाए गए हैं। कंचौसी बाजार के मानस इंटर कालेज में अनिल कटियार अध्यक्ष, जिलेदार कठेरिया मंत्री, रागिनी दुबे कोषाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोमर रघुनंदन सिंह इंटर कालेज अरियारी में जितेंद्र कठेरिया अध्यक्ष, दीपक बाबू सविता मंत्री, श्रीकांत दोहरे संरक्षक, सच्चिदानंद जनसहयोगी इंटर कालेज लहरापुर में सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री, रामेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, भगवानदास इंटर कालेज हरचंदपुर में अरविंद सिंह मंत्री, कृष्ण गोपाल दुबे कोषाध्यक्ष, नेहरू इंटर कालेज कैथावा में कौशलेंद्र सिंह अध्यक्ष, संतोष कुमार मंत्री बनाए गए हैं। टीकम सिंह इंटर कालेज मऊ में सुभाष चंद्र अध्यक्ष, राजेश कुमार मंत्री, आदर्श इंटर कालेज अछल्दा में धीरेंद्र कुमार अध्यक्ष, जगदीश चंद्र इंटर कालेज सहार में अखिलेश कुमार सोलंकी अध्यक्ष, संजीव मिश्रा मंत्री चुने गए।

उधर, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज सहायल में रघुवीर सिंह ही अकेले कर्मचारी हैं, उन्हें भी संगठन की सदस्यता प्रदीन की गई। इस मौके पर मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति, लोकेंद्र नाथ, पंकज भदौरिया, राम मोहन सविता, शैलेंद्र यादव, अभिषेक पांडेय, प्रदीप सिसौदिया व गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed