{"_id":"5f81fd338ebc3e9b897905d8","slug":"target-to-purchase-50-thousand-metric-tons-of-paddy-auraiya-news-knp5877290176","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का मिला लक्ष्य
विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी 04 - कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेतीं एडीएम रेखाएस चौहान।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। धान खरीद विपणन वर्ष 2020-21 में शासन से जिले को 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। शासन ने इस बार 15 अक्तूबर से धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कुल 21 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। एडीएम ने शनिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में क्रय एजेंसी प्रभारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक दशा में 12 अक्तूबर तक केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले को 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। कुल 21 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। जिले में अभी तक 2729 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है तथा 5160 कांटे का सत्यापन एसडीएम के स्तर से किया गया है। एसडीएम रेखाएस चौहान ने एजेंसीवार लक्ष्य तय करने, एजेंसियों से प्राप्त प्रस्ताव का परीक्षण कर अतिरिक्त क्रय केंद्र खोले जाने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिए गए। एडीएम ने सभी क्रय एजेंसियों को क्रय केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा एक नमी मापक यंत्र, पंखा, छलना तथा किसानों की बैठने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने औरैया, अजीतमल व बिधूना एसडीएम को पंजीकरण का सत्यापन तत्परता पूर्वक करने के निर्देश दिए।
ऑनलाइन टोकन के जरिए होगी खरीद
धान खरीद की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी तथा सोशल डिस्टेंसिंग के दृष्टिगत किसानों को ऑनलाइन टोकन निर्गत करने की व्यवस्था की गई है। किसानों की उनकी उपज का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) से किया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिन लघु सीमांत किसानों के अनाज की खरीद होगी
सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार लघु व सीमांत किसानों के लिए आरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने इस बाबत क्रय केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी कि निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। निरीक्षण में कोताही पर कार्रवाई तय है।