फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tappebaj looted bag from car

टप्पेबाजों ने कार से रुपयों व कागजातों भरा बैग किया पार

Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
tappebaj looted bag from car
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर संजय गेट के पास एक कार सवार को बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने ढाई लाख रुपये भरा बैग पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। र्िफलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना अकबरपुर माती रोड निवासी अमरनाथ पांडेय सोमवार को कार से औरैया आए थे। उनकी कार में रुपयों व कागजों से भरा बैग रखा था। कार उन्होंने शहर में संजय गेट के पास खड़ी कर दी। इस बीच वहां पहुंचे दो युवकों में एक ने उन्हें बातों में उलझा लिया। उसके साथी ने कार से बैग पार कर दिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता दोनों टप्पेबाज भाग गए। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। निझाई चौकी के दरोगा सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पास ही स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पीड़ित ने बताया कि बैग में ढाई लाख रुपये, दो फैक्ट्रियों के बैनामे, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों की आठ चेकबुक, आठ पास बुक, कपड़े रखे थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। इसमें रुपयों का जिक्र नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में दूरी की वजह से घटनास्थल का पूरा हिस्सा नहीं आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed