{"_id":"66fedca43ebb3167940cec2d","slug":"take-strict-action-against-anarchists-sp-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117304-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों पर करें सख्त कार्रवाई: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों पर करें सख्त कार्रवाई: एसपी
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात के अंबियापुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली हावड़ा रूट पर फायर सेफ्टी सिलिंडर मिलने के बाद ओरैया पुलिस सतर्क हो गई है।
गुरुवार को पुलिस मुख्यालय ककोर के सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर व अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व अराजक तत्वों पर निगरानी रखने के परिप्रेक्ष्य में रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल व पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की।
वहीं संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर जागरूक करने के लिए कहा। अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ सदर एमपी सिंह के अलावा जीआरपी चौकी फफूंद से उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद, दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फाटक बंद करते समय क्रॉसिंग पार करने की जल्दी, फंसे दो ऑटो-रिक्शा
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार की शाम फाटक बंद होने के दौरान दो ऑटो रिक्शा क्रॉसिंग पार करने लगे। इस बीच फाटक बंद होने से दोनों अंदर फंस गए। बाद में उन्हें हिदायत देकर जाने दिया गया। गुरुवार की शाम गेट मैन 13-बी फाटक बंद कर रहा था। गेट बंद करते समय हूटर भी बजा और सिग्नल लाल हो गया। इसी बीच बिधूना की ओर से आ रहे दो ऑटो-रिक्शा क्रॉसिंग पर रुकने के बजाए फाटक के अंदर चले आए। तब तक फाटक बंद हो गया, लेकिन गेट मैन की सूझबूझ से फाटक सिग्नल बटन नहीं दबा। गेट मैन ने फाटक खोलकर दोनों ऑटो-रिक्शा को बाहर निकलवाया। गेट मैन संजीव कुमार ने हिदायत देकर दोनों के चालक को जाने दिया।