फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   t was three and a half million development approval

साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Thu, 14 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 14 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
t was three and a half million development approval

नगर पालिका परिषद बैठक में साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। पालिका क्षेत्र में लगने वाले टावरों, होर्डिंग, बैनर आदि से स्थापना व कर निर्धारण वसूलने पर सहमति बन गई है। वहीं शहर के तीन प्रमुख मार्गों को मरकरी लाइटों से सुसज्जित करने को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन



 
पालिका अध्यक्ष श्रीमती नरेंद्र कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मार्च-अप्रैल 2015 का आय-व्यय का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अधिशासी अधिकारी आरके शर्मा ने शहर में विकास कार्य को 55 प्रस्ताव रखे। सभासदों ने एक-दो प्रस्तावों को छोड़कर सभी पर मंजूरी दे दी।
विज्ञापन



सामाजिक संस्था की ओर से शहरी क्षेत्र में वृद्धाश्रम बनाने को पालिका से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। बोर्ड ने इस पर मुहर लगाते हुए स्वीकृति दे दी है। पालिका क्षेत्र में स्थापित होने वाले टावरों से प्रस्तावित दरों के अनुसार कर वसूली के अलावा लगने वाले होर्डिंग, बैनर आदि से कर वसूलने को भी हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में मार्ग प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत इटावा रोड पर सरकारी अस्पताल से अरविंद दुबे के मकान तक, कानपुर रोड पर स्वामी चरन चौधरी के मकान से बर्फ फैक्ट्री तक, शहीद पार्क रोड एवं फूलमती मंदिर रोड, मोहल्ला तिलक नगर में जमाल शाह तिराहे से अंदर दरगाह तक स्ट्रीट लाइट लगाने पर सहमति दे दी गई।


भीषण गर्मी में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराने को चार सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलिंग मशीन लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।



मोहल्ला नरायनपुर तिराहे पर बनाए जा रहे पार्क को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छुन्नूलाल सक्सेना को समर्पित करने का निर्णय लिया गया।


वहीं मोहल्ला बनारसीदास, सत्तेश्वर पश्चिमी, बनारसीदास पूर्वी, तिलक नगर में अंडरग्राउंड नाला बनाने, भीखमपुर, सत्तेश्वर, खिड़की साहब राय, गोविंद नगर, पढ़ीन दरवाजा, आर्य नगर, तिलक नगर, सत्तेश्वर तकिया आदि मोहल्लों में इंटरलाकिंग मार्ग, खरंजा व नाले-नालियों के निर्माण के बजट को स्वीकृति दी गई।



 
बैठक में सभासद राजेश बाजपेई, राजेंद्र तिवारी, हरीओम शर्मा, रामू पेंटर, नरेंद्र तोमर, विशाल, श्रीपाल, रवी चतुर्वेदी, मोहम्मद इदरीश, जैनुल आबदीन, धर्मेंद्र शुक्ला, मिथलेश अग्निहोत्री, कमरुल निशा, आशा देवी, कमला देवी, पुष्पा निषाद, सोनी निषाद, विमला देवी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed