फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Swami Vivekananda's thoughts inspired students

Auraiya News: स्वामी विवेकानंद के विचारों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Mon, 12 Jan 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's thoughts inspired students
फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद - फोटो : भदैंया के पाल्हनपुर गांव के पास टूटी बिजली लाइन।
औरैया। जिलेभर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी, संकल्प दौड़ व अन्य कार्यक्रमों के जरिये लोगों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

दिबियापुर में औरैया रोड स्थित पीबीआरपी अकादमी में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों और विचारों से परिचित कराया गया। इस मौके पर शिक्षक योगेंद्र सिंह व अभिषेक सविता ने सकारात्मक सोच का महत्व बताया। प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप व स्टाफ मौजूद रहा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रबंधक गुरु नारायण अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। विद्यालय से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे छात्र हाथों में तख्तियां लेकर स्वदेशी अपनाना है, भारत को आत्मनिर्भर बनाना है... का संदेश दे रहे थे। इस दौरान सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया गया। इस दौरान तेज सिंह, राजीव चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, शारीरिक प्रमुख ऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने युवा दिवस पर छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ज्ञान एवं विवेक से ओतप्रोत थे। उन्होंने कहा कि हमें नकारात्मक ऊर्जा त्यागकर एकाग्रता से अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों के अलावा विवेकानंद जयंती सप्ताह में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर कमल किशोर गुप्त, प्राचार्य डा. इकरार अहमद, चेयरमैन राघव मिश्रा, सचिन गुप्ता, डाॅ. महेंद्र तिवारी , डाॅ. संदीप ओमर, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
फफूंद क्षेत्र के राम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर में चार यूपी बटालियन एनसीसी के की ओर सेसंगोष्ठी का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट पीयूष कृष्णा ने स्वामी विवेकानंद को युगदृष्टा बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को संयम,आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की राह दिखाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. एसएन गुप्ता, रश्मि, कुलदीप अग्निहोत्री, निधि गुप्ता, अनीता व विकास कुशवाहा उपस्थित रहे।

अभाविप ने आयोजित की संगोष्ठी

बिधूना। कस्बे में अभाविप ने गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह, आयुष शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक राज शिखर शुक्ला, अमन सक्सेना, श्रद्धा प्रजापति, राज प्रजापति आदि उपस्थित रहे। उधर, अछल्दा के ग्राम सुभानपुर में भी राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. रविंद्र कुमार व विनीत चौधरी समेत ग्रामीणों व युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। (संवाद)

फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद

फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद- फोटो : भदैंया के पाल्हनपुर गांव के पास टूटी बिजली लाइन।

फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद

फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद- फोटो : भदैंया के पाल्हनपुर गांव के पास टूटी बिजली लाइन।

फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद

फोटो-30- स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाते प्रबंधक।संवाद- फोटो : भदैंया के पाल्हनपुर गांव के पास टूटी बिजली लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed