{"_id":"61e0680d6874a079c01d3bc7","slug":"suvidha-adhikari-public-auraiya-news-knp6751685180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-नगरसेवा पोर्टल पर करें आवेदन, घर बैठे मिलेंगी आठ सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-नगरसेवा पोर्टल पर करें आवेदन, घर बैठे मिलेंगी आठ सेवाएं
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब संपत्ति कर, नामांतरण समेत आठ सेवाओं के लिए विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक जनवरी से सभी आठ सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही ई-नगर सेवा पोर्टल पर आवेदन कर लाभ पा सकता है। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर भी लगाम लग सकेगी।
नगर पालिका परिषद में संपत्ति कर, नामांतरण, जलकर एवं सीवेज कर, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन व साइनबोर्ड लाइसेंस, खाद्य व्यापार के राज्य लाइसेंस के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, भूगर्भ जल निष्कर्षण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र व फार हाईड्रेंट सेवाओं का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों को परेशान होना पड़ता था।
यही नहीं इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ती थी। पर, अब शासन के कड़े रुख के बाद इन सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। बता दें कि इन सभी ऑनलाइन सेवाओं को शुरू करने के लिए निदेशक नगर विकास की ओर से पहले औरैया समेत कई नगर निकायों को निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
जिन पर अभी तक अमल नहीं हो सका था। 30 दिसंबर को निदेशक शकुंतला गौतम ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए एक जनवरी का अल्टीमेटम दिया था। इसी वजह से एक जनवरी से औरैया नगर पालिका परिषद में सभी आठ सेवाओं को ऑनलाइन शुरू कर दिया गया।
नगर पालिका परिषद की ओर से दी जाने वाली कई सेवाएं अभी तक ऑफलाइन थीं। अब नई सुविधा के तहत एक जनवरी से ऑनलाइन कर दिया गया है। अब इसके लिए पालिका में कोई भी आवेदन नहीं लिया जाएगा।
- बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया।