{"_id":"623a1a9b74b09e7a8f07581e","slug":"suspend-kota-rashan-auraiya-news-knp686938683","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकान के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकान के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राशन न देने की शिकायत पर डीएम ने कोटा निलंबित करने की संस्तुति की है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।
सदर तहसील के मिहौली गांव के कई कार्डधारकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। ग्रामीणों ने बताया था कि राशन विक्रेता आदेश कुमार ने 15 मार्च को मशीन पर अंगूठा लगवाया था। बाद में राशन देने की बात कहकर विक्रेता ने राशन देने से मना कर दिया था।
कार्डधारकों ने बताया कि विक्रेता अमूमन ऐसा ही करता है। अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर पूर्ति निरीक्षक से कई बार शिकायत भी की थी लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।
जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार को तलब किया, पूरे प्रकरण की जांच कर आख्या मांगी। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि जांच आख्या जिला प्रशासन को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मेें विक्रेता पर राशन दुकान निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है।