{"_id":"5d4b1a268ebc3e6d073144c1","slug":"sushma-swaraj-auraiya-news-knp506293073","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों को बताकर जीता था औरैयावासियों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों को बताकर जीता था औरैयावासियों का दिल
विज्ञापन
sushma swaraj
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज की जनसभाएं जिले में कई बार हुईं। पहली बार जब वह जिले में आईं तो उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने संबोधन में कहा था कि यदि देश का कोई भला करता है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने शहर की जनसभा के दौरान हिंदी में महीनों के नाम और हिंदू त्योहारों को गिनाकर यहां के लोगों का दिल जीता था।
वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान सुषमा स्वराज ने शहर के नुमाइश मैदान में पहली जनसभा की थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर वार करते हुए कहा कि जिन्हें भारत देश के महीने और हिंदू त्योहार ठीक से नहीं पता वह देश को कैसे संभालेंगी। इस दौरान उन्होंने एक सांस में हिंदू पर्वों और महीनों के नाम गिना दिए तो भीड़ ने देर तक तालियां बजाईं। उन्होंने कहा था कि देश में भाजपा की सरकार बनी तो देश का विकास तेजी से होगा और पार्टी एक नया इतिहास रचेगी। इस जनसभा संबोधन के दौरान कही गई उनकी कई बातों को पार्टी ने पूरा भी किया।
सुषमा स्वराज ने 2012 के विधानसभा चुनाव में फिरोजनगर में जनसभा में कहा था कि देश ने जहां डाक्टर और इंजीनियर दिए हैं, तो वहीं पाकिस्तान ने जिहादी दिए हैं। इनसे निजात दिलाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।
विज्ञापन
विधायक लाखन सिंह राजपूत के अनुसार पूर्व में इटावा जिले में से औरैया और बिधूना तहसील को अलग कर औरैया जिला बना दिया गया था। 13 जनवरी 2004 को आए नोटीफिकेशन के माध्यम से प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार ने औरैया जिला समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। तत्कालीन अटल सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ संसदीय मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज के लखनऊ से दिल्ली जाते समय औरैया से गुजरने की सूचना लोगों को मिली थी। भाजपाई उनसे मिलने पहुंचे और जिला का दर्जा बचाने में मदद करने की फरियाद की थी। विधायक लाखन सिंह के अनुसार वह सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी ही सादगी से मिली थीं। निश्चित तौर पर आज एक मां को देशवासियों ने खो दिया।