फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband hanged himself after an argument with his wife in Auraiya

Auraiya: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने लगाई फांसी, जुए में हारने की बात पर हुआ था विवाद

Thu, 08 Dec 2022 03:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 03:45 PM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहु्ंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Husband hanged himself after an argument with his wife in Auraiya
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने फांसी लगा ली। शव फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी कोटेदार हरवंश लाल के पुत्र पवन दोपहर (25) का शव मंगलवार देर रात कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की जानकारी पर फफूंद थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम बेटा देर से घर लौटा था।
विज्ञापन

जुएं में रकम हारने की बात पता चलने पर बहू मोहिनी से कुछ कहासुनी हुई थी। रात 10 बजे के करीब बहू के कमरे की बाहर से कुंडी लगाने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चला गया था। देर रात मोहनी को दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर उसने परिजनों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर परिजन पवन के कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे। काफी आवाज देने के बाद कोई हलचल न मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो उसका शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। पिता ने बताया कि वह पवन से अलग कुछ दूर दूसरे मकान में रहता है।

घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल रहा। मृतक की एक तीन माह की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया की जुआ में रकम हारने की बात पता चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed