{"_id":"6a29b792358297fdf80bfcf7","slug":"surge-in-prices-of-river-sand-and-crushed-stone-due-to-costlier-diesel-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146340-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीजल महंगा होने से मौरंग-गिट्टी के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीजल महंगा होने से मौरंग-गिट्टी के दामों में उछाल
Thu, 11 Jun 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो-06 कस्बे में लगा मौरंग का ढेर।संवाद
बिधूना। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब निर्माण सामग्री पर भी दिखाई देने लगा है। अब मौरंग और गिट्टी के दामों में भारी वृद्धि हुई है। इससे मकान निर्माण कराने वाले लोगों का बजट बिगड़ गया है। व्यापारियों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पहले मौरंग करीब 45 रुपये व गिट्टी 47 रुपये प्रति फुट के हिसाब से मिल रही थी। अब मौरंग 60 रुपये और गिट्टी 57 रुपये प्रति फुट तक पहुंच गई है। मौरंग में लगभग 15 रुपये और गिट्टी में 10 रुपये प्रति फुट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ी है। इसके कारण निर्माण सामग्री के दामों में इजाफा करना पड़ा।
गांवों में मकान निर्माण करा रहे लोगों का कहना है कि पहले से तैयार बजट अब पूरी तरह बिगड़ गया है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत बनने वाले घरों के निर्माण में भी अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ गया है। कई परिवारों ने बढ़ी कीमतों के कारण अपने निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिए हैं या सीमित स्तर पर ही काम करा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायतों में चलने वाले विकास कार्यों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
कई कार्यों के लिए पहले बने एस्टीमेट पुराने दामों के आधार पर तैयार किए गए थे लेकिन अब सामग्री महंगी होने से ठेकेदारों और कार्यदायी संस्थाओं को अतिरिक्त लागत का सामना करना पड़ रहा है। इससे कुछ स्थानों पर निर्माण कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। व्यापारियों और ग्रामीणों का मानना है कि यदि निर्माण सामग्री के दामों में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो ग्रामीण क्षेत्रों में मकान का निर्माण और विकास कार्यों पर और अधिक असर पड़ सकता है।
-- --
बोले विक्रेता-ग्राहक कम हो रहे
महंगाई के चलते दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पहले प्रतिदिन 10 से 20 ग्राहक निर्माण सामग्री खरीदने आते थे लेकिन अब एक-दो ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। कारोबार में 90 प्रतिशत तक की गिरावट महसूस की जा रही है।
- छुन्ना तोमर, निर्माण सामग्री विक्रेता
-- -
दाम बढ़ाना मजबूरी
मौरंग और गिट्टी के बढ़े दामों ने व्यापार की रफ्तार धीमी कर दी है। पहले प्रतिदिन पांच से छह ट्रॉली सामग्री की बिक्री हो जाती थी लेकिन अब मुश्किल से एक या दो ट्रॉली ही बिक पा रही है। भाड़ा और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है। -सोनू, मौरंग विक्रेता