फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply stopped at 6 pm, restored in the afternoon the next day

Auraiya News: शाम छह बजे आपूर्ति ठप, दूसरे दिन दोपहर में हुई बहाल

Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Supply stopped at 6 pm, restored in the afternoon the next day
फोटो-3-ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को ठीक करता लाइनमैन। संवाद
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर के पुरवा महिपाल में रखे 65 केवीए ट्रांसफार्मर में गुरुवार शाम छह बजे के बाद फाॅल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे 30 घरों में विद्युत संकट उत्पन्न हो गया। इससे घरों में लगे सबमर्सिबल न चल पाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पहुंचे लाइनमैन ने फाॅल्ट को दुरुस्त किया और तब आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार शाम अचानक ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। करीब 30 घरों के लोग मोबाइल तक चार्ज करने को तरस गए। बच्चे अंधेरे के कारण पढ़ाई नहीं कर सके और इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण शोपीस बन गए। परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से संपर्क किया तो शुक्रवार सुबह तक फाॅल्ट ठीक कराने की बात कही गई। इसके बावजूद विभाग के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर बाद पहुंचे। इस दौरान घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन


सबसे बड़ा संकट शुक्रवार सुबह पानी के लिए रहा। लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए हैंडपंपों तक भटकना पड़ा। महिलाओं को घरेलू कार्य के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर परेशानी उठानी पड़ी। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आए तकनीकी फाॅल्ट से महिपाल पुरवा में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइनमैन ने फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed