फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply started after 36 hours, now there is problem of low voltage

Auraiya News: 36 घंटे बाद शुरू हुई आपूर्ति, अब लो वोल्टेज की समस्या

Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Supply started after 36 hours, now there is problem of low voltage
कंचौसी। तीन दिन पहले बारिश के साथ आई आंधी से गिरे बिजली के पोल से आपूर्ति बाधित हो गई थी। करीब 36 घंटे के बाद यहां बिजली चालू हो सकी। अब लो वोल्टेज की समस्या हो गई है। इससे कोई भी बिजली उपकरण काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर में शनिवार की शाम 4 बजे फाल्ट हो जाने और पोल गिरने से 36 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विभाग द्वारा सोमवार की रात पोल लगाने और फॉल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन लो वोल्टेज के कारण लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस फीडर से संबंधित अमरपुर, सुंदरपुर, रंजीतपुर, पुरवा महिपाल, बट्टहा, नौगवां, कंचौसी, विजई पुरवा, हरतौली, कनमऊ सहित 15 गांव के लोग लो वोल्टेज से परेशान हैं। जेई बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को आई तेज आधी के कारण कई विद्युत पोल टूट गए थे। पोल लगवाकर जगह -जगह हुए फॉल्ट को ठीक किया गया है। लो वोल्टेज की समस्या को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed