फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply of six villages stalled due to breaking of electricity pole

बिजली का पोल टूटने से छह गांवों की आपूर्ति ठप

Sun, 26 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Supply of six villages stalled due to breaking of electricity pole
खेत पर टूटा पड़ा बिजली का पोल व बिखरे पड़े इंसुलेटर। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। तहसील क्षेत्र के गांव भिखरा व चंदरपुर के बीच खेतों में लगे बिजली के पोल को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने के बाद शनिवार रात 11 बजे से छह गांवों की बिजली गुल है। बिजली न होने से पानी संकट भी गहरा गया है। अधिकांश ग्रामीण गांव में पेड़ों के नीचे बैठकर वक्त काट रहे हैं। जेई का कहना है, पोल मंगाया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो रात तक बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के रूपपुर-कटरा बिजली घर के कीरतपुर फीडर से संचालित चंदरपुर व भिखरा गांव के बीच खेतों में बिजली के खंभों पर लाइन गुजरी है। शनिवार रात अराजकतत्वों ने खेत में लगे पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कीरतपुर फीडर से संचालित गांव भिखरा, सरैया, बिकूपुर, रावतपुर, हथनापुर, रामपुर-बामपुर गांव की बिजली शनिवार देर रात 11 बजे गुल हो गई थी। दूसरे दिन रविवार देर शाम तक खंभा न आने पर भीषण गर्मी व उमस से इन गांवों के लगभग छह हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। ग्रामीणों ने घर के बाहर पेड़ों के नीचे चारपाई बिछाकर किसी तरह दिन काटा।
विज्ञापन

इस संबंध में रूपपुर कटरा के जेई प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी मिली थी। खंभा मंगाया गया है, शाम तक खंभा आने की उम्मीद है। खंभा जिस जगह टूटा है, उसी जगह लगवाया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रात तक खंभा गाड़ कर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। इसके अलावा खंभा तोड़ने वालों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

भीषण गर्मी व उमस के चलते घर के बाहर चारपाई पर बैठे ग्रामीण। संवाद

भीषण गर्मी व उमस के चलते घर के बाहर चारपाई पर बैठे ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed