फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply of 150 villages stopped for four hours due to breaking of wire

Auraiya News: तार टूटने से डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति चार घंटे तक रही ठप

Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supply of 150 villages stopped for four hours due to breaking of wire
फफूंद। रविवार को असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर सब स्टेशन आई विद्युत लाइन का तार अचानक टूटने से सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे इन बिजली केंद्रों से जुड़े फफूंद कस्बे के अलावा डेढ़ सौ गांव की आपूर्ति बंद हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो उठे लाइनमैन की कड़ी मेहनत के बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


फफूंद कस्बे और आसपास के डेढ़ सौ गांव को केशमपुर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार को दोपहर 12 बजे असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर आई 33 केवी विद्युत लाइन के तार तीन जगह से टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। अचानक से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो उठे। लाइनमैनों की कड़ी मेहनत के बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। केशमपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया की विद्युत लाइन पर दो सब स्टेशनों का लोड होने से तार टूट गए थे। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज से जूझ रहे कस्बे के लोग
गर्मी बढ़ते ही कस्बे में लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। घरेलू इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बन गए हैं। कस्बे के निवासी उपभोक्ता संजय, सुरेंद्र, कामिल, राम सिंह, सरताज, श्याम सिंह, राधा देवी, नाथूराम, रामप्रकाश ने बताया की एक सप्ताह से लो वोल्टेज आ रहे हैं। जिससे घरेलू उपकरण टीवी, फ्रिज, कूलर भी नहीं चल रहे हैं। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात हो या दिन अस्सी नब्बे एंपियर से ज्यादा वोल्टेज नहीं मिल रहा है। पंखे भी बहुत कम गति से चल रहे हैं। लोग रात की नींद नहीं सो पा रहे हैं। अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि चपटा सब स्टेशन का लोड भी इसी लाइन पर होने से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed