फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sun's temper becomes harsher, mercury reaches 45 degrees Celsius

Auraiya News: सूरज के तेवर और सख्त, पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस

Sun, 19 May 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sun's temper becomes harsher, mercury reaches 45 degrees Celsius
औरैया। दिन प्रति दिन तापमान बढता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज के तल्ख तेवर से लोगों को काफी दिक्कतें महसूस हुईं। ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आए लोग पानी के लिए भटकते दिखे।
विज्ञापन


लगातार तापमान बढ़ रहा है। आलम यह है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मजबूरन जो निकले भी भीषण गर्मी के चलते उनका बुरा हाल देखने को मिला। गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें खूब पसीना बहाना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही सूरज की तेज धूप ने लोगों को व्याकुल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय आग उगलते सूरज और तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। दिन के समय का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और रात के समय का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि दिन व रात के समय औसतन आठ से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा पश्चिम दिशाएं में हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार के अनुसार रविवार को तापमान 46 डिग्री होने की संभावना है। तो वहीं 25 मई तक तापमान के अधिकतम 46 तक ही पहुंचने की संभावना है। इधर शनिवार को दोपहर के समय होने वाली तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला जो दिखे भी वह पानी की तलाश में भटकते दिखे। हैंडपंपों पर पानी पीने वालों की भीड़ जुटी रही।

----------------------

बरतें सावधानी, पानी की कमी से बिगड़ सकती है सेहत

भीषण गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी से सेहत बिगड़ने की संभावना होती है। लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर विशाल अग्निहोत्री के मुताबिक इस सीजन में पानी की कमी से अत्यधिक बीमारियां होती हैं। सावधानी बरत कर ही गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न आने दें। खूब पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें। निकलना यदि जरूरी है तो शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें। आंखों में धूप का काला चश्मा पहनें। नीबू पानी और शिकंजी का उपयोग करें। डीहाइड्रेशन पर ओआरएस का घोल बनाकर पीएं। तबियत खराब होने पर चिकित्सकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed