फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   suneel becomes president

सुनील अध्यक्ष और साध्येश सिंह बने जिला मंत्री

Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
suneel becomes president
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा। - फोटो : AURAIYA
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को किया गया। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सुनील कुमार मिश्रा अध्यक्ष और साध्येश सिंह सेंगर जिला मंत्री बने हैं। निर्वाचन अधिकारी द्वारा कमेटी की घोषणा के बाद शिक्षकों ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में निर्वाचन अधिकारी लालाराम दुबे की देखरेख में कमेटी गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुनील कुमार मिश्रा को अध्यक्ष और साध्येश सिंह सेंगर को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी एक बार फिर मिली है। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिला उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, नितेंद्र सिंह, लायक सिंह तोमर, अमित पोरवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमारी (महिला उपाध्यक्ष), कोषाध्यक्ष पद पर शिववीर सिंह यादव, जिला संयुक्त मंत्री पद पर बलवंत सिंह, गौरव यादव, संजीव कुमार गुप्ता, अवनीश कुमार दीक्षित, उमाकांत पटेल को चुना गया।
विज्ञापन

निर्मला कुमारी (महिला संयुक्त मंत्री), आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजय कुमार को चुना गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर बाबूराम, गीता देवी, विवेक कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार दुबे, बदन सिंह यादव, संजय कुमार सरोज, रामप्रकाश दीक्षित, सर्वेश कुमार चुने गए। प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर मोहित कुमार यादव, उमाकांत पटेल, पवन कुमार नायक, राघव सिंह, सूर्यवंश सिंह, सुरेश चंद्र राठौर, अजीत प्रताप सिंह, रुपनरायन सिंह, अविनाश कुमार, विजय कुमार सिंह सेंगर, अजय कुमार मिश्रा, अमरेंद्र तिवारी, अशोक कुमार दुबे को चुना गया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा और जिला मंत्री साध्येश सिंह सेंगर ने कहा कि वह शिक्षकों के हित को ध्यान में रख काम करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed