फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Submersibles will run on solar energy, water will be available

Auraiya News: सौर ऊर्जा से चलेंगे सबमर्सिबल, मिलेगा पानी

Thu, 12 Jun 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 12 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Submersibles will run on solar energy, water will be available
औरैया। नगर पंचायत अछल्दा के लोगों को अब पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्हें यहां पर बेहतर जलापूर्ति दी जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय समेत सार्वजनिक स्थलों पर नौ सोलर सबमर्सिबल पंप लगेंगे।
विज्ञापन

साथ ही वहां पर 500 सौ लीटर की पानी की टंकी भी रखी जाएंगी। ऐसे में बिजली गुल होने की स्थिति में भी लोगों को अबाध गति से पानी मिलता रहेगा।
दस वार्डों की नगर पंचायत अछल्दा की आबादी करीब 25 हजार के पार है। यहां के लोगों को नगर पंचायत की ओर से बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइप लाइनों के जरिए घरों तक जलापूर्ति की जा रही है। अभी जलापूर्ति देने के लिए पानी की टंकियों पर बिजली से नलकूप चलते हैं, लेकिन बिजली गुल होने की स्थिति में नलकूप चल नहीं पाते हैं। इस कारण लोगों को पानी की समस्या होती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नगर पंचायत ने कस्बा के वार्डों में सौर ऊर्जा आधारित सबमर्सिबल व पांच-पांच सौ लीटर की टंकियां भी रखी जाएगी। ये सबमर्सिबल सौर ऊर्जा से चलेगी और उससे टंकी भरेंगी। इसके बाद यहां के लोग इन टंकियों के जरिए पानी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अछल्दा के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जनता को पानी की बेहतर सुविधा देने के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर समेत सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा आधारित सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। टंकी भी रखी जाएगी। इस पर 72.63 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

यहां पर लगेंगे सोलर सबमर्सिबल
- नगर पंचायत अछल्दा कार्यालय परिसर
- नहर बाजार- सब्जी मंडी तिराहा के पास
- नहर बाजार- आंबेडकर पार्क के पास
- नेविलगंज- बैंक ऑफ बड़ौदा के पास
- नेविलगंज दक्षिणी- बलवीर के मकान के पास
- नेविलगज- देहाती इंटर कॉलेज के पास
- बोड़ेपुर - श्रीराम पाल के मकान के पास
- पुराना अछल्दा- शिव मंदिर के पास
- सरांय बाजार- थाना भवन के पास
- हरीगंज- सांईं मंदिर के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed