{"_id":"6258658a5b9e20063a543806","slug":"students-will-get-modern-education-from-smartphone-auraiya-news-knp691235931","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन से मिलेगी विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्टफोन से मिलेगी विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
विज्ञापन
फोटो 14एयूआरपी-29- स्मार्ट फोन पाने के बाद खुशी जताते छात्र। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्रदेश सरकार के मिशन डिजी शक्ति के तहत महाविद्यालय में गुरुवार को स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए।
एसडीएम बिधूना लवगीत कौर व केशवेंद्र यादव व रचना सिंह ने तुलसीराम महाविद्यालय में 276 व पब्लिक डिग्री कालेज में 239 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय में पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता व उमेश गुप्ता ने 491 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व 93 को टैबलेट वितरित किए।
औरैया शहर के गुलाब सिंह महाविद्यालय में मुख्य अतिथि इटावा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया ने करीब तीन सौ स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं टैबलेट का वितरण किया। मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रबंधक रंजीत प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ब्लॉक प्रमुख शरद राना, रजनीश पांडेय, योगेंद्र पाल, प्राचार्य श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
पं. बेटालाल लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय में 264 छात्रों को स्मार्टफोन मिलने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष राम मिश्रा ने कहा छात्रों को स्मार्टफोन मिलने से पढ़ाई-लिखाई में और स्मार्टनेस आएगी। छात्रों के विकास से ही देश का विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के संस्थापक शिवकुमार, विकास शुक्ला, इंद्रपाल, दिलीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अजीतमल के अटसू स्थित बालविकास महाविद्यालय में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय व जिलापंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने 195 छात्र एव छात्राओं को स्मार्ट फ ोन वितरण किए। रजनीश ने कहा कि योगी सरकार छात्र छात्राओं की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक प्रमोद दीक्षित, सोनू सेंगर, आशाराम, अनिल दीक्षित, अभिनव व रवि तोमर आदि लोग मौजूद रहे।