फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students will get information through devices

Auraiya News: उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मिलेगी जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students will get information through devices
औरैया। तिलक महाविद्यालय व एनजीओ के सहयोग से दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन 13 व 14 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें अभी तक महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को उपकरणों के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने वार्ता में बताया कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-छात्राओं में अध्ययन की आधुनिक तकनीकी के तहत इन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे छात्रों में वैज्ञानिक क्षमता विकसित की जा सके। कार्यशाला का विषय सेपरेशन ऑफ डिजायर्ड कंपाउंडस यूजिंग बाॅयो इंसटूमेंशन रखा गया है। जिसमें दो दिन प्रायोगिक ट्रेनिंग वेस कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक मशीनों की तकनीकी जानकारी देना है। महाविद्यालय के संसाधन का अभाव होने के कारण तमाम छात्र इन सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाते थे। आंतरिक गुणवत्ता अश्वासन प्रकोष्ठ ( आईक्यूएसी ) प्रभारी डॉ. सियाराम ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों के अलावा इस तरह की कार्यशाला का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने महाविद्यालय के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं से इस कार्यशाला में पंजीकरण कराने की अपील की। इस मौके पर कार्यशाला टीम के डॉ.वीना पांडेय, डॉ.डीएस त्रिपाठी, डॉ.विकास दुबे, डॉ.अनुराग त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed