{"_id":"61572a748ebc3e61ea17f7c6","slug":"students-entered-school-and-beat-up-another-student-in-auraiya-school-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: स्कूल के अंदर घुस कर छात्र को पीटा, विद्यालय बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: स्कूल के अंदर घुस कर छात्र को पीटा, विद्यालय बंद
Fri, 01 Oct 2021 09:04 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, औरेया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरेया
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:04 PM IST
सार
औरैया कस्बे के मानस इंटर कालेज में शुक्रवार को छात्रों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया कस्बे के मानस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी है। साथ ही हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद रखने की बात कही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल में कक्षा-11 के छात्रों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते एक छात्र के समर्थन में विनपुरापुर, बिहारीपुर और अजब का पूर्वा से कुछ स्कूल आ पहुंचे। स्कूल के शिक्षक व कक्षा-11 का छात्र हिमांशू कुछ समझ पाता तब तक हमलावरों ने हिमांशू की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य उपेंद्र शास्त्री ने बताया कि घायल छात्र को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। स्कूल के अंदर घुस कर गांव के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत प्रधानाचार्य ने दिबियापुर थाने में की है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी रही। देर शाम तक हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर प्रधानाचार्य ने जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक स्कूल बंद रखने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन