फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student's body found hanging

फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Sat, 24 Sep 2016 10:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 24 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging
मृतका दीक्षा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के गांव भियांपुर में शनिवार को कक्षा 12 की छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। भियांपुर निवासी आशुतोष शुक्ला अपनी पत्नी के साथ बल्लापुर गांव स्थित ससुराल में आयोजित श्राद्ध  कार्यक्रम में गए थे। घर में उनकी दो बेटियां दीक्षा शुक्ला (17) व ऋतिका(14) थीं। शनिवार दोपहर बाद ऋतिका ट्यूशन पढ़ने ककोर चली गई।
विज्ञापन


वापस लौटी तो घर में दीक्षा का शव फंदे से लटका मिला। उसके चिल्लाने पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर परिजन लौटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। दूसरी तरफ पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


पैर तखत पर छूने से हत्या की आशंका
जनता इंटर कालेज ककोर में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा दीक्षा शुक्ला का शव फंदे से लटका मिला।  किशोरी का पैर तखत पर थे और उसके गले पर कसाव के निशान भी मिले हैं। जिस हालात में फंदे पर झूलते मिली उससे मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणोें ने किसी के घर में आने जाते नहीं देखा है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। घर में किसी के नहीं रहने की वजह से मामला पेंचीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed