फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student injured by excise deputy commissioner's car

Auraiya News: आबकारी डिप्टी कमिश्नर की कार से छात्रा घायल

Sat, 18 Mar 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Student injured by excise deputy commissioner's car
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कार में सवार अधिकारी व कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पता चला कि कार आबकारी के डिप्टी कमिश्नर की है। छात्रा को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

समरथपुर निवासी रामप्रकाश की बेटी सपना(19) शुक्रवार सुबह दर्शन महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने जा रही थी। वह साईं मंदिर से पहले हाईवे पर करने लगी। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह उछल कर दूर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कार में आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर अपने स्टाफ के साथ थे। अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी कार से छात्रा को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। घायल छात्रा खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed