फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student dies after falling on train

ट्रेन पर चढ़ते समय गिरने से छात्र की मौत

Sun, 15 Mar 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Student dies after falling on train
मृतक हिमांशु राजपूत फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
औरैया। कानपुर से एयरफोर्स की कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्र की शनिवार को पनकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के ढिकियापुर गांव निवासी सियाराम ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु राजपूत (19) शनिवार की रात काकादेव (कानपुर) से एयरफोर्स की कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशन पर वह फफूंद जाने वाली 64589 ट्रेन के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन

ट्रेन के रुकने पर वह भीड़ ज्यादा होने से उसमें चढ़ने का प्रयास करने लगा। तभी अचानक धक्का लगने से उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से छात्र ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी कटकर मौके पर मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed