फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   studant

नहीं होंगी विश्वविद्यालय परीक्षा, जिले में 42 हजार छात्र होंगे प्रोन्नत

Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
studant
औरैया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में विश्वविद्यालय परीक्षाएं नहीं होगी। इसके चलते जिले में 42 हजार छात्रों को प्रोन्नत दी जाएगी। बिना परीक्षा के प्रोन्नत मिलने पर छात्रों में खुशी है, वहीं परीक्षा न होने पर महाविद्यालय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। अब नए शैक्षिक सत्र को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को अगले आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की बीच में रोक दिया गया था। एक सप्ताह पहले छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर परीक्षा सूची जारी की थी। इसको लेकर छात्रों में नाराजगी थी, लेकिन वह विरोध करने खुलकर सामने नहीं आ सके। इधर, प्रदेश सरकार ने अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के विरोध के चलते प्रदेश के सभी विद्यालय की परीक्षा न कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

श्रीगुलाब सिंह महाविद्यालय के प्रबंध रंजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए विश्वविद्यालय ने परीक्षा न कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय परीक्षा न होने पर जिले के 70 महाविद्यालयों में शिक्षारत विभिन्न विषयों के 42 हजार छात्रों की प्रोन्नति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed