{"_id":"615210ab8ebc3efd131ae228","slug":"strike-in-up-baroda-bank-auraiya-news-knp654868450","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बड़ौदा बैंक रही हड़ताल, निराश होकर लौटे खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बड़ौदा बैंक रही हड़ताल, निराश होकर लौटे खाताधारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज/अयाना (औरैया)। बड़ौदा यूपी बैक में सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल रही। इसके कारण खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर दूर से आए लोग निराश होकर लौट गए। उधर अयाना शाखा में बीहड़ के गांवों से आई महिलाओं ने हड़ताल पर नाराजगी जताई। कहा कि दूर से इलाज के लिए पैसे निकालने आए थे। अब क्या करें।
सोमवार को खाताधारक कस्बा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक पहुंचे। बैंक खुलने से पहले गेट पर खाताधारकों की लाइन लग गई। कुछ देर बाद कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी चस्पा की गई। ये देखकर खाताधारक निराश होकर लौट गए। कई किलोमीटर दूर से आने वाले खाताधारक अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, रामकुमार आदि ने बताया कि रुपये न मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शाखा प्रबंधक हुकुम राज सिंह सैनी ने बताया कि एक दिवसीय विभागीय हड़ताल के चलते बैंक का कार्य ठप है।
उधर अयाना स्थित शाखा में भी हड़ताल रही। जुहीखा, फरिहा, बरबटपुर, बीझलपुर के खाताधारक 20 किलोमीटर का सफर तय कर बैंक पहुंचे। हड़ताल की जानकारी पर महिलाओं ने आक्रोश जताया। बैंक कर्मी राजीव रंजन वर्मा ने बताया कि इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर हड़ताल है। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुमित सिंह, कैशियर कमलेश्वर यादव आदि मौजूद रहे। खाताधारक कटघरा निवासी जिया देवी का कहना है कि उनकी तबीयत खराब है और इलाज के लिए पैसे निकालने आई थीं। उनके पास अब नगदी नहीं है। बीझलपुर निवासी राजकुमारी ने बताया कि खाद, बीज खरीदने के लिए बैंक से पैसे नहीं मिले। अब कल दोबारा छह किलोमीटर चलकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
फोटो 27एयूआरपी16- बैंक के मुख्य गेट पर चस्पा सूचना। संवाद
सर्वर बाधित होने से उपभोक्ता रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला (औरैया)। कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को सर्वर फेल होने से काम ठप रहा। इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे। कस्बे में बीएसएनएल की नेट सेवा 15 दिन से खराब चल रही है। सोमवार को तिर्वा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाताधारक पहुंचे तो कर्मचारी ने सर्वर बाधित होने के चलते काम न होने की जानकारी दी। किसान राम प्रसाद, शिव प्रकाश, मोहन, रामबाबू, संतोष कुमार, रामजी, रोहित तिवारी, नील कमल दुबे, राजेश मिश्रा, बबलू पाल आदि ने बताया कि आए दिन सर्वर बाधित रहने के कारण खाताधारक परेशान हैं। शाखा प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने बताया कि सर्वर ठीक होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। (संवाद)