{"_id":"631b7d109641ae5dd725eea6","slug":"street-shopkeeper-dies-due-to-electrocution-auraiya-news-knp7171391146","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से रेहड़ी दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से रेहड़ी दुकानदार की मौत
विज्ञापन
औरैया। तिलक नगर में पानी की मोटर चालू करते समय रेहड़ी दुकानदार करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिद्धार्थ नगर जिले के थाना सोहरतगढ़ के बरेनिया टोला टेड़ी निवासी अज्ञाराम (32) पुत्र मनीराम शहर में सदर अस्पताल के सामने छोले भठूरे की रेहड़ी लगाते हैं।
अज्ञाराम अपनी पत्नी सुमन व कर्मचारी राजू चौहान के साथ तिलक नगर मोहल्ले में किराये पर रहता था। शुक्रवार तड़के वह पानी की मोटर चलाने के लिए तार को इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहा था। तभी कटे तार में करंट उतरने से वह भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पास ही गैस भट्ठी पर सब्जी बनाने के लिए चढ़ी कढ़ाई में तेल गर्म हो रहा था। झटका लगते ही अज्ञाराम भट्ठी के ऊपर गिर गया। इससे उसका एक हाथ खौलते हुए तेल में चला गया।
शोर सुनकर दौड़े राजू व अन्य साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे रामवृक्ष (6), काजल (4) व रामरतन (3) हैं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी कराई जा रही है।