{"_id":"6a1f28139cb6d8a7350a2758","slug":"storm-and-rain-spoiled-the-mood-of-nautapa-auraiya-news-c-211-1-ka11004-145947-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंधी और बारिश ने बिगाड़ा नौतपा का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंधी और बारिश ने बिगाड़ा नौतपा का मिजाज
Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
औरैया। आमतौर पर भीषण गर्मी और लू के लिए पहचाने जाने वाला नौतपा इस बार बेअसर साबित हुआ।
नौतपा के नौ दिनों में बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं, आंधी और बीच-बीच में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली और तापमान भी पिछले वर्षों की तुलना में कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान कई दिनों तक 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया लेकिन लू का प्रकोप कम रहा। पिछले वर्षों में नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच जाता था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो जाता था।
इस बार मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई बार आसमान में घने बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई और कहीं आंधी व तेज बारिश भी हुई। इसका असर तापमान पर पड़ा और दिन के साथ रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय रहने से नौतपा का असर कमजोर पड़ा। चार वर्षों में यह पहला मौका माना जा रहा है, जब नौतपा बेअसर रहा। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्ष नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान
2023 42–44 डिग्री सेल्सियस
2024 44–46 डिग्री सेल्सियस
2025 42–45 डिग्री सेल्सियस
2026 40–45 डिग्री सेल्सियस
--