फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stork stuck in HT line, 655 villages lost electricity for 24 hours due to fault in 17 places

Auraiya News: एचटी लाइन में सारस फंसा, 17 जगह फाल्ट होने से 24 घंटे गुल रही 655 गांव की बिजली

Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stork stuck in HT line, 655 villages lost electricity for 24 hours due to fault in 17 places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। पुरवा रावत गांव के पास शुक्रवार सुबह एचटी लाइन में एक सारस जाकर फंस गया। इससे एक के बाद एक 17 जगह फाल्ट हो गए और तीन उपकेंद्रों से जुड़े 655 गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक कर शनिवार सुबह चार बजे आपूर्ति बहाल कराई।
असेनी से आई 33 केवी लाइन में पुरवा रावत सहार के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे सारस फंसने से हुए फाल्ट के कारण पूर्वा सुजान 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। इस केंद्र से जुड़े 350 गांव व इसी केंद्र से जुड़े बेला बिजली उपकेंद्र के 220 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुटे थे। इसी बीच दोपहर 11 बजे के करीब कैथावा उपकेंद्र के लाइन टू फेस हो गई। जिससे 85 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। इधर शाम के समय लोगों के इनवर्टर भी ठप हो गए। रात भर लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बेला व पुरवा सुजान के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि रात दो बजे के करीब तार जोड़ दिए गए थे। इसके बाद सुबह रोस्टिंग हो गई थी। इस कारण से सप्लाई बंद करने पड़ी। अब सभी गांवों में आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लो वोल्टेज की बनी है समस्या
बेला के ग्रामीण अजय मिश्रा, पंकज तिवारी, राजेश, दिलीप पोरवाल, अंकित तिवारी, आलोक, संतोष, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों से क्षेत्र में मुश्किल से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज होने व अधिक लोड होने के कारण फाल्ट हो रहे हैं। शनिवार सुबह बेला में तिर्वा रोड का 240 केवी का ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने के कारण फुंक गया। इससे और भी समस्या बढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हो रहे फाल्ट के कारण व्यापार भी असर पड़ रहा है।

---
पानी के लिए परेशान हुए लोग
सुबह आठ बजे से लेकर शनिवार सुबह तक बिजली न आने से सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पीने के पानी के लिए उठानी पड़ी। लोग इधर उधर से पानी लेकर काम चलाया। कैथावा केंद्र की बिजली भी सुबह चार बजे के करीब ठीक की जा सकी। अवर अभियंता आमोद आनंद ने बताया कि कैथावा उपकेंद्र से आपूर्ति शुक्रवार दोपहर को टू फेस हुई थी। जिसे शनिवार सुबह 4 बजे सही कर आपूर्ति बहाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article