फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   stopped by police aap workers rally

रैली निकाल रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Thu, 12 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 12 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
stopped by police aap workers rally

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद बिना परमीशन जुलूस निकालना आप कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। मोटरसाइकिल रैली के साथ दिबियापुर पहुंचे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। हालांकि बाद में पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

 
बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक एमपी सिंह, उपेंद्र सिंह चंदेल, अजय शुक्ला, रामनरेश यादव, जिया उद्दीन, आदि समेत खासी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर में वाहन जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस को जैसे ही जुलूस की भनक लगी।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह मय पुलिस बल के फफूंद चौराहे पर पहुंच गए। जैसे ही पार्टी कार्यकर्ता फफूंद चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को रोक लिया। साथ ही परमीशन दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता परमीशन नहीं दिखा पाए तो पुलिस ने रैली निकालने से रोक दिया। साथ ही नसीहत दी कि गाड़ियों पर लगे झंडे बैनर उतारकर सीधे पार्टी कार्यालय चले जाओ। थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है कि बिना परमीशन के रैली निकाली गई। इसलिए उसे रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed