{"_id":"66e731ef6cbe74e7100e87b4","slug":"stone-pelting-for-abusing-friends-wife-bricks-and-stones-pelted-three-injured-police-deployed-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116573-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोस्त की पत्नी को अपशब्द कहने पर पथराव\nईंट-पत्थर चले, तीन घायल, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोस्त की पत्नी को अपशब्द कहने पर पथराव ईंट-पत्थर चले, तीन घायल, पुलिस तैनात
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। दोस्त की पत्नी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दो पक्ष टकरा गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को इलाज के सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। दूसरे पक्ष से कोई अपनी डाॅक्टरी कराने नहीं पहुंचा। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
कस्बा बिधूना के चदरपुर तिराहा पर शनिवार की रात 9:30 बजे कुछ लोग मौजूद थे। उनमें से किसी ने एक महिला को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी है। इस पर उस महिला के पति के दोस्त ने विरोध जताया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव के दौरान एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ चदरपुर तिराहे पर पहुंचे। मामला शांत कराया।
मारपीट में एक पक्ष से सोनू, छोटू व रघुवीर को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रघुवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने अभी तक तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीओ भरत पासवान ने बताया कि एक युवक की पत्नी के बारे में कुछ टिप्पणी की गई थी। उसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।