फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stockman became the best of Bdharipur Brijendra

भड़ारीपुर के बृजेंद्र बने सर्वोत्तम पशुपालक

Thu, 28 Jan 2016 11:51 PM IST
औरैया।
औरैया। Updated Thu, 28 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stockman became the best of Bdharipur Brijendra
पशु प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी व महोत्सव सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप  शुभारंभ किया। दुधारू व सूखी गाय/भैंस, बकरी/बकरा वर्ग के पशुओं की लगी प्रदर्शनी में बेहतर नस्ल के पशुओं और बेहतर पशु पालकों का चयन किया गया।
विज्ञापन


इस क्रम में सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भड़ारीपुर के पशुपालक बृजेंद्र पांडेय को विदेशी गाय वर्ग में प्रथम विजेता घोषित किया गया। अन्य पशुपालकों से बेहतर ढंग से पशुपालन करने में बृजेंद्र पांडेय को जिले का सर्वोत्तम पशुपालक भी घोषित किया गया। वहीं प्रदर्शनी में दुधारू भैंस में ग्राम परवल पुर के जगदीश को प्रथम, आदर्श कुमार को द्वितीय व विनोद कुमार को तृतीय विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


 सूखी भैंस वर्ग की प्रतियोगिता में अशोक कुमार प्रथम, सुरेंद्र पांडेय द्वितीय व परविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। दुधारू देशी गाय विधा में नारायन कुमार प्रथम राम प्रकाश द्वितीय व शिवरतन तीसरे स्थान पर रहे। सूखी गाय वर्ग में मनीराम प्रथम, राधाकृष्ण मिश्रा द्वितीय व हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। विदेशी गाय विधा में बृजेंद्र पांडेय प्रथम, गुलशन द्वितीय व सर्वेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखी विदेशी गाय वर्ग में शिवकुमार तिवारी प्रथम, रमेशचंद्र द्वितीय व रामलखन तीसरे स्थान पर रहे। बकरी पालन में हरी सिंह प्रथम राधा भुवन द्वितीय व राजेश यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। बकरा पालन में पशु पालक मोंटू प्रथम विजेता घोषित किए गए। जबकि रामपाल ने दूसरा और हरी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी पशुपालकों को एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व एआर कॉपरेटिव लालजी यादव और डीडी कृषि डा. बनारसी  यादव  ने शाल व प्रतीक चिन्ह देकर पशुपालकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed