{"_id":"6ae62dd65950a18ada07e3ed","slug":"stf-to-scrutinize-the-academic-credentials-of-5000-teachers-in-the-district-auraiya-news-c-211-1-aur1006-154129-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिले के पांच हजार शिक्षकों की शैक्षिक कुंडली जांचेगी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिले के पांच हजार शिक्षकों की शैक्षिक कुंडली जांचेगी एसटीएफ
विज्ञापन
औरैया। फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वालों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका की सुनवाई के दौरान हुए आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की शैक्षिक कुंडली जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत विभाग शिक्षकों के दस्तावेज जुटाकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपेगा। जिसके बाद फर्जी नियुक्तियों की तस्वीर सामने आएगी।
जिले में इस आदेश की जद में बेसिक शिक्षा विभाग के पांच हजार से ज्यादा शिक्षक आ रहे हैं। शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से बीएसए संजीव कुमार को जारी किए गए लेटर में इस पूरी प्रकि्रया को एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने को कहा गया है। कक्षा-एक से लेकर आठ तक के जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के दस्तावेज जुटाए जाने हैं। इसमें प्रत्येक शिक्षक को अपनी नियुक्ति पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड/बीटीसी/डीएलएड, टीईटी/सीटेट और नियुक्ति के समय की सभी योग्यताओं के स्पष्ट व पठनीय दस्तावेज बीएसए कार्यालय में जमा करने होंगे। इन सभी शिक्षकों की कंपाइल रिपोर्ट एसटीएफ को भेजी जाएगी। जिले में साल 2018 से अब तक फर्जी दस्तावेजों के सात मामले सामने भी आ चुके हैं। जिनमें बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो चुकी है। अब शासन से जारी हुए इस फरमान के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। अंदरखेमे तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विभाग में तैनात रिश्तेदारों का देना होगा नोटरी शपथ पत्र
प्रत्येक शिक्षक को नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र देना होगा कि शिक्षा विभाग में बीएसए या उससे उच्च पद पर उनका कोई निकट संबंधी सेवारत या सेवानिवृत्त है या नहीं। अगर नहीं है तो इस आशय का अंडरटेकिंग देना होगा।
विज्ञापन
हाल ही में दिव्यांगता जांच को लेकर दिया गया था अल्टीमेटम
जिले में फर्जी तरीके से नौकरी पाने के मामले साल 2017 से सुर्खियां बन रहे हैं। इसमें दिव्यांगता के पांच मामले भी सामने आए थे। उनमें बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी हैं। वहीं इस मामले में चार साल से जांच भी चल रही है। दिव्यांगता के आधार पर आरक्षण का फायदा लेकर नौकरी पाने वाले जिले के 60 शिक्षक अभी भी अपनी दिव्यांगता की जांच नहीं करा रहे हैं। उन्हें बीएसए ने हाल ही में अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए अल्टीमेटम दिया था।
-- -- -- --
वर्जन-- -
शासन स्तर से बेसिक के प्रत्येक शिक्षक के शैक्षिक दस्तावेजों को जुटाया जाना है। इन्हें एक्सलसीट में जुटाकर एसटीएफ को भेजा जाएगा। एसटीएफ अपने स्तर से जांच करेगी। कागज विधिवत जुटाए जाएं, इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।-संजीव कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

वर्जन